बेबसी से मिले हो कभी ?

बेबसी से मिले हो कभी ?

© mulshankar13.All articles, scripts, poetry, prose, reviews written here are exclusive copyrights of mulshankar13. Any article, poetry, prose, story or reviews may be reused, quoted in full or as an excerpt only with attribution to "Source: mulshankar13".


बाघी बेटा विधवा बेटी
दूर चीता पर पत्नी लेटी
बेबसी से मिले हो कभी ?

हाथ में निवृत्ति की चिट्ठी!

थाली में कल की गर्म रोटी
अंतिम पड़ाव पर संतान बन मुंशी
पूछता भविष्य निधि कि मिति!
बेबसी से मिले हो कभी ?

अर्ध रात्रि!

पैंसठ की काठी
बिस्तर पे ज्यूँ करवट लेती
बसर पुरानी मृत भार्या मेरी
चुप के से मेरे पास आ लेटी
हाथ बढ़ाता छू ना पाता!
बेबसी से मिले हो कभी ?

बेबसी से मिले हो कभी ?

कभी भीड़ में अचानक उसने रूह पर थप्पर मारी है?

Comments

  1. पढ़ने वाले कब ज़्यादा थें
    अब भी कुछ है जो तारीफ कर देते हैं
    खैर कुछ बात अधूरी रहने दो

    ReplyDelete
  2. You're gifted, Deepak, but more importantly, you're sensitive.

    ReplyDelete
  3. Waha.. ekdum mast likha hai!! Bahut hi badiyan!!

    ReplyDelete

Post a Comment